
LPG Crisis Impact: ₹10 वाली चाय 20 में, मटर पनीर-गोलगप्पे भी महंगे, LPG संकट का दिखा असर, बढ़ गई महंगाई!
AajTak
LPG Crisis Imapact In India: अमेरिका-इजरायल और ईरान में छिड़े युद्ध का सीधा असर भारत में एलपीजी संकट के रूप में देखने को मिल रहा है. सिलेंडर की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी की जा चुकी है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के ऑर्डर रुकने से होटल-रेस्टोरेंट से जुड़े छोटे-बड़े कारोबारियों की चिंता चरम पर है.
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग के चलते तेल-गैस आयात में रुकावट का असर भारत में भी दिखने लगा है. खासतौर पर संकट LPG (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) पर है, जो गहराता जा रहा. गैस कंपनियों ने LPG की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के ऑर्डर पर रोक से हड़कंप मचा हुआ है. सीधा असर सुबह के चाय-नाश्ते से लेकर रेस्टोरेंट में डिनर तक पर देखने को मिला है. कल तक जो एक कप चाय दुकानों पर 10 रुपये की मिलती थी, एक ही दिन में 15-20 रुपये की हो गई. गैस की किल्लत से पूरी-सब्जी की प्लेट महंगी हुई है तो कई रेस्टोरेंट्स ने अपने मेनू तक बदल दिए हैं. हालात ये है कि स्थानीय दुकानदार गैस सिलेंडर के लिए बोलियां लगाए जाने की बात कह रहे हैं, जो 2000-2500 रुपये या इससे ज्यादा बताई जा रही है.
LPG संकट बढ़ने से मचा हड़कंप अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट में आई रुकावट ने तेल-गैस आयात पर रोक-सी लगा दी है. इससे भारत समेत अन्य Oil-Gas Import पर निर्भर देशों में मुसीबत बढ़ गई है. भारत में सरकार ने LPG संकट को देखते हुए आनन-फानन में तमाम कदम उठाए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति लगातार बिगड़ती हुई नजर आ रही हैं. सरकार की ओर से तेल कंपनियों को घरेलू LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है, तो वहीं देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) ऑर्डर पर रोक ने छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े रेस्टोरेंट-होटलों तक की चिंता बढ़ा दी है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध भले ही करीब 3000 किलोमीटर दूर चल रहा है, लेकिन इसका असर भारत में घर की रसोई से लेकर होटलों और रेस्तरांओं पर भी दिखा है. इसके पीछे की वजह ये है कि भारत अपनी घरेलू एलपीजी आवश्यकता का 60% से अधिक आयात करता है और इन आयात का लगभग 85-90% होर्मुज स्ट्रेट से होकर आता है, जो युद्ध के चलते बंद है. देश में सालाना लगभग 31 मिलियन टन एलपीजी की खपत है, इसमें से 87% का उपयोग घरों के लिए, जबकि बाकी हिस्सा होटलों और रेस्तरां में जाता है.
LPG सिलेंडर के लिए लग रही बोली सरकार ने हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त LPG मुहैया कराने के लिए तेल कंपनियों को निर्देशित किया है, लेकिन चाय-नाश्ता बेचने वाले छोटे कारोबारियों पर कॉमर्शियल सिलेंडर के ऑर्डर रोकने का बुरा असर दिखा है. दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 16 स्थित फिल्मसिटी में अपना कारोबार करने वाले एक दुकानदार ने बताया कि LPG Cylinder के लिए बेहद बुरा हाल हो गया है. सिलेंडर लेने के लिए कतार में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और इसके बावजूद भी तय कीमत पर नहीं मिल पा रहा है.
नाम न छापने की शर्त पर उसने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) अब 2500-2800 रुपये तक पहुंच गया है. यही नहीं, सिलेंडर लेने के लिए बोलियां भी लग रही हैं, नतीजतन इससे भी महंगे दाम पर खरीदी-बिक्री हो रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






