
Love marriage के बाद पति के लिए चीखती चिल्लाती रही, घसीट कर मायके ले आए मां-बाप
AajTak
अमरावती में एक लड़की ने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली. इस बात से नाराज लड़की के माता पिता लड़की के ससुराल पहुंचे और जबरदस्ती लड़की को घसीटते हुए घर ले गए. इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और उन्होंने लड़की को उसके ससुराल वापस पहुंचाया.
महाराष्ट्र के अमरावती में बेटी के लव मैरिज करने से नाराज माता-पिता ने उसे ससुराल से जबरीन घसीटा और अपने साथ लेकर गए. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता को उसके पति के पास वापस छोड़ दिया. पुलिस ने बताया लड़की मराठा समाज की है और उसने माली समाज के लड़के से 28 अप्रैल को आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की है.
लेकिन लड़की के परिवार वालों को जब पता चला कि उनकी बेटी श्रेया साबले ने प्रतीक तरस के साथ शादी कर ली है तो वे आगबबूला हो गए. कुल 12 लोगों के साथ वे लड़के के घर पहुंचे. पहले उन्होंने लड़की को घर चलने को कहा. लेकिन जब लड़की ने मना कर दिया तो वे उसे जबरदस्ती घसीटते हुए वहां से ले जाने लगे.
बताया जा रहा है कि इस दौरान कोई भी बीच-बचाव के लिए आ रहा था तो लड़के के परिजन उनके साथ मारपीट कर रहे थे. लड़की का पति इसकी शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन गया तो उन्होंने भी उसकी कंप्लेंट दर्ज नहीं की. लेकिन पुलिस को उस समय एक्शन लेना पड़ गया जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल, जब लड़की के घर वाले उसे घसीट कर ले जा रहे थे तो वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया था और उसे वायरल कर दिया था.
लड़की ने नहीं करवाई शिकायत दर्ज
पुलिस लड़की के घर वालों के पास पहुंची और लड़की को वापस उसके ससुराल पहुंचाया. उधर, लड़की ने इस मामले में अपने माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया है. लड़की का कहना है कि उसने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की है. इसलिए उन्हें गुस्सा तो आना ही था. बाद में समझौता करवाकर मामले को पुलिस ने खत्म करवा दिया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










