
Love And War: भंसाली के सामने रणबीर ने रखी शर्त, आलिया ने कराई मुलाकात, ऐसे बनेगी Love and War
AajTak
रणबीर कपूर ने साल 2007 में भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'सांवरिया' फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. लेकिन फिर किसी खटपट की वजह से दोनों ने वापस साथ काम नहीं किया. माना जा रहा है कि इस बार आलिया दोनों के बीच की सूत्रधार बनी हैं. वहीं फिल्म को करने के लिए रणबीर ने कुछ शर्ते रखी हैं.
संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' फिल्म का जबसे अनाउंसमेंट हुआ है, फैंस बेसब्र हुए जा रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में होंगे. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से रणबीर 17 साल बाद भंसाली के साथ वापसी कर रहे हैं. लेकिन खबर है कि एक्टर ने इस फिल्म के लिए डायरेक्टर के सामने कई शर्तें रखी हैं. इसके बाद ही वो इस फिल्म के लिए राजी हुए हैं.
आलिया ने कराया पैचअप
रणबीर कपूर ने साल 2007 में भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'सांवरिया' फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. लेकिन फिर किसी खटपट की वजह से दोनों ने वापस साथ काम नहीं किया. रणबीर पुराने इंटरव्यू में बता चुके हैं कि कैसे भंसाली ने उन्हें अब्यूज किया था. वो घुटने पर घंटों बैठा दिया करते थे. मार भी दिया करते थे. ये तब की बात है जब रणबीर उनके साथ बतौर असिस्टेंट 'ब्लैक' फिल्म में काम करते थे. माना जा रहा है कि इस बार आलिया दोनों के बीच की सूत्रधार बनी हैं. एक्ट्रेस की वजह से ही इस फिल्म पर काम शुरू हो पाया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट को माने तो, रणबीर ने भंसाली के साथ बहुत ही स्पेसिफिक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. इसमें उनकी कुछ टर्म्स और कंडीशन्स शामिल हैं.
टाइम पर पूरी हो शूटिंग
दोनों के बीच हुए इस एग्रीमेंट के मुताबिक, रणबीर ने शर्त रखी है कि तय की गई टाइमलाइन के अंदर ही फिल्म को कम्प्लीट किया जाएगा. क्योंकि लव एंड वॉर के बाद उनके बाकी प्रोजेक्ट्स लाइन अप हैं. रणबीर ने भंसाली से शूट टाइमलाइन के मुताबिक ही चलने को कहा है. मेकर्स ने भी ये वादा किया कि वो फिल्म को नवंबर से फिल्म की शुरु करके, जुलाई 2025 तक खत्म कर लेंगे.
सेट पर मेनटेन हो डिसिप्लिन

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










