
LOP राहुल गांधी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, तमिल मछुआरों की रिहाई का उठाया मुद्दा
AajTak
राहुल गांधी ने तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी और उनकी नाव जब्त करने के मुद्दे पर केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने पत्र में लिखा, मैंने 21 सितंबर, 2024 को श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा 37 तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी और उनकी नौकाओं को जब्त करने के संबंध में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी और उनकी नाव जब्त करने के मुद्दे पर केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा छोटे और सीमांत भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने की बार-बार होने वाली घटनाओं और उनके द्वारा संपत्ति की जब्ती और भारी जुर्माना लगाने की कड़ी निंदा की जरूरत है.
राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा, मैंने 21 सितंबर, 2024 को श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा 37 तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी और उनकी नौकाओं को जब्त करने के संबंध में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है. श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा छोटे और सीमांत भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने की बार-बार होने वाली घटनाओं और उनके द्वारा संपत्ति की अन्यायपूर्ण जब्ती और भारी जुर्माना लगाने की कड़ी निंदा की आवश्यकता है.
उन्होंने आगे कहा कि मैं विदेश मंत्री से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस मामले को श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ उठाएं और मछुआरों और उनकी नावों की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित कराएं.
उन्होंने आगे कहा कि मैं विदेश मंत्री से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस मामले को श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ उठाएं और मछुआरों और उनकी नावों की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित कराएं.
राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की "आने वाली सरकार" "दर्द के दशक" को खत्म कर देगी और पार्टी ने राज्य के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प लिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











