
Lock Upp: तीन घंटे तक जेल के कॉरिडोर में फंसी रहीं Payal Rohtagi, मेकर्स पर खड़े किए सवाल
AajTak
मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें पायल रोहतगी मेकर्स पर सवाल खड़े करती नजर आ रही हैं. मुनव्वर फारूकी की भी इसमें बड़ी भूमिका नजर आती है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'लॉक अप' अपने कंटेस्टेंट्स के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस शो में एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्स को लाया गया है. इसमें पायल रोहतगी, करणवीर बोहरा, मुनव्वर फारूकी, सिद्धार्थ निगम, पूनम पांडे, बबीता फोगाट समेत सारा खान साथ आए हैं. शो को शुरू हुए अभी केवल तीन ही दिन हुए हैं कि कंटेस्टेंट्स के बीच खूब फाइट्स होती नजर आ रही हैं. आने वाले दिन इनमें से किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाले.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












