
Lock Up से बाहर हुईं एक्ट्रेस Sara Khan, नम आंखों से शो को कहा अलविदा
AajTak
कंगना रनौत के शो लॉक अप में एक के बाद एक शॉकिंग एविक्शन देखने को मिल रहे हैं. सायशा शिंदे के बाद अब सारा खान का सफर शो में खत्म हो गया है. लॉक अप से बाहर होने पर सारा काफी उदास दिखीं.
धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लॉक अप में तहलका मचा रही हैं. एक्ट्रेस अपने कैदियों के लिए अत्याचारी खेल को और भी ज्यादा मुश्किल बना रही हैं. लॉक अप में एक के बाद शॉकिंग एविक्शन देखने को मिल रहे हैं. शनिवार को सायशा शिंदे के बाहर होने के बाद रविवार के एपिसोड में एक और शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिला, जिसने कई लोगों को उदास कर दिया. जी हां, सायशा शिंदे के बाद शो की पॉपुलर खिलाड़ी सारा खान (Sara Khan) लॉक अप से बाहर हो गई हैं.
सारा के एविक्शन से उदास फैंस ब्यूटीफुल एंड सिजलिंग सारा खान के लॉक अप से आउट होने के बाद कई लोग निराश हो गए हैं. सारा को शो में काफी पसंद किया जा रहा था. शो में सारा का सायशा और निशा रावल के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड देखने को मिला. हालांकि, सायशा तो सारा से पहले ही लॉक अप से एविक्ट हो गई थीं.
Naagin 6 27 March Written Update: लाल नागिन का हुआ खात्मा, देश को बचाने के लिए होगा समुद्र मंथन
एविक्ट होने पर इमोशनल दिखीं सारा लॉक अप में अपना सफर खत्म होने पर सारा खान काफी इमोशनल नजर आईं. सारा को फैंस का तो काफी सपोर्ट मिला. हालांकि, वो गेम में अपनी पर्सनैलिटी को खुलकर दर्शकों के सामने नहीं रख पाईं. पिछले हफ्ते लॉक अप की क्वीन कंगना रनौत ने सारा को वॉर्न करते हुए कहा था कि वो गेम में अपनी स्ट्रॉन्ग साइड दिखानी शुरू कर दें, वरना वो बाहर हो सकती हैं और वही हुआ सारा खान इस हफ्ते शो से एलिमिनेट हो गईं.
एक्स हसबैंड अली मर्चेंट के आने से बिगड़ा सारा का गेम? सारा खान के एक्स हसबैंड अली मर्चेंट ने लॉक अप में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. अली के गेम में आने के बाद से ही सारा और उनके बीच नोंक-झोक देखने को मिली. हालांकि, अली की गेम में एंट्री से सारा अपना फोकस लूज करती दिखीं और नतीजा ये हुआ कि उन्हें लॉक अप से बाहर होना पड़ा.
Oscars Academy Awards 2022: 93 साल पहले 15 मिनट में 15 लोगों को मिला था Academy Award, ये थे Oscar जीतने वाले पहले एक्टर

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











