
LoC के पास चीन में बने होवित्जर तोपों की टेस्टिंग कर रहा है पाकिस्तान, टैंक और UAV का भी इस्तेमाल!
AajTak
पाकिस्तान अब चीन और अन्य देशों की मदद से अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटा है. पाकिस्तान को चीनी कंपनियों से हॉवित्जर तोपों की खेप से लेकर बंकर निर्माण और उन्नत संचार प्रणालियां मिल रही है. तुर्की से भी पाकिस्तान ने रक्षा सहयोग लिया है. अब पाकिस्तानी सेना ने भारत की सीमा के पास हथियारों के परीक्षण किए हैं.
पाकिस्तान ने 155 MM ट्रक-माउंटेड होवित्जर तोपों समेत विभिन्न हथियारों का परीक्षण किया है. ये सभी परीक्षण जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास किए गए हैं. 155 MM तोप SH-15 होवित्जर का वर्जन है, जो अपनी खास क्षमता 'शूट एंड स्कॉट' (शूट करो और भागो) के लिए जानी जाती हैं. 155 MM तोप को चीनी सरकार के स्वामित्व वाली रक्षा कंपनी की देखरेख में एक खाड़ी देश के सहयोग से तैयार किया गया है.
पाकिस्तान ये परीक्षण ऐसे समय में किए, जब वो खाड़ी, पश्चिमी यूरोपीय देशों और लंबे समय से सहयोगी तुर्की के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है. अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्वामित्व वाली चीनी रक्षा कंपनी की देखरेख में एक खाड़ी देश के सहयोग से 155 MM तोपों को तैयार किया गया है. इन तोपों की हाल ही में एलओसी के पास आवाजाही देखी गई है.
30 KM तक रेंज...
जिन तोपों का परीक्षण किया गया है, वो उच्च-विस्फोटक, कवच-भेदी और कई तरह के गोले फायर सकती हैं. इसकी अधिकतम मारक क्षमता करीब 30 किलोमीटर है और एक मिनट में छह राउंड तक गोलीबारी की जा सकती है.
40 सेकेंड में छह फायर...
जिन हथियारों का परीक्षण किया जा रहा है, उनमें M 109 भी शामिल है. इसकी मारक क्षमता 24 किलोमीटर है और यह सिर्फ 40 सेकंड में छह गोले दाग सकता है. अधिकारियों का कहना था कि ये तोपखाना प्रणाली पश्चिमी यूरोपीय देश से हासिल की गई है और इसका अब उन्नत संस्करण में परीक्षण चल रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











