
Loan guarantor: बनने जा रहे हैं लोन गारंटर तो पढ़ लीजिए ये नियम, आपके घर भी नोटिस पहुंच सकता है
AajTak
बैंक या कोई भी वित्तीय संस्थान ज्यादातर बिना गारंटर के लोन नहीं देते हैं. लोन के गारंटर पर बड़ी जिम्मेदारी होती है. अगर लोन लेने वाला शख्स लोन नहीं चुका पाता है, तो कानूनी रूप से गारंटर पर इसे चुकाने की जिम्मेदारी होती है. किसी को लोन की गांरटी देने वाला व्यक्ति लोने लेने वाले के बराबर का कर्जदार होता है.
जब भी किसी को लोन (Loan) की जरूरत पड़ती है, तो बैंक से लोन लेने के लिए एक गारंटर (Guarantor) की जरूरत पड़ती है. गारंटर बनने के लिए भी कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है. अगर आप किसी के लोन का गारंटर बनते हैं, तो आपको भी कई दस्तावेजों पर साइन करने पड़ते हैं. इसलिए गारंटर बनान महज औपचारिकता भर नहीं है. अगर लोन लेने वाला व्यक्ति लोन की रकम नहीं चुका पाता है, तो आपके घर भी नोटिस (Notice) आ सकता है. इसलिए किसी के लोन का गारंटर बनने से पहले नियमों को जानना बहुत जरूरी है.
गारंटर पर बड़ी जिम्मेदारी
बैंक या कोई भी वित्तीय संस्थान ज्यादातर बिना गारंटर के लोन नहीं देते हैं. लोन के गारंटर पर बड़ी जिम्मेदारी होती. अगर लोन लेने वाला शख्स लोन नहीं चुका पाता है, तो कानूनी रूप से गारंटर पर इसे चुकाने की जिम्मेदारी होती है.
Yes Bank की वेबसाइट के अनुसार, गारंटर वो होता है, जो किसी और के लोन का भुगतान करने के लिए सहमत होता है. गारंटर होना केवल लोन लेने वाले की मदद करने की औपचारिकता भर नहीं है बल्कि लोन को चुकाने के लिए गारंटर समान रूप से जिम्मेदार होता है. हालांकि, प्रत्येक बैंक ने गारंटर के लिए अलग-अलग नियम बनाए हैं.
बराबर का कर्जदार
नियमों के मुताबिक, किसी को लोन की गांरटी देने वाला व्यक्ति लोने लेने वाले के बराबर का कर्जदार होता है. डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक पहले लोन लेने वाले को नोटिस भेजता है. अगर उसका जवाब नहीं आता है, तो बैंक कर्जदार के साथ गारंटर को भी नोटिस भेजता है. पहले बैंक की पूरी कोशिश लोन लेने वाले से ही पैसे वसलूने की होती है, लेकिन वो नहीं चुका पाता है, तो गारंटर को भी डिफॉल्ट के लिए जिम्मेदार माना जाता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











