
LLB की छात्रा ने किया सुसाइड, लोनावला में 400 फीट गहरी खाई में मिला शव
AajTak
मुंबई में वकालत की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. उसका शव लोनावला के टाइगर पॉइंट से करीब 400 फीट गहरी खाई में बरामद किया गया.
मुंबई में वकालत की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय युवती ने पुणे के लोनावला के टाइगर पॉइंट से करीब 400 फीट गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली. युवती की पहचान श्रेया नरेंद्र पाटी के रूप में हुई है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया. फिलहाल करीब 36 घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया.
दुकान के पीछे बैग रखकर लगाई छलांग
जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को मुंबई में रहने वाली श्रेया ट्रेकिंग पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. सुबह करीब 11 बजे वह लोनावला पहुंची. पहले वह ड्यूक्स नोज गई, फिर कुछ समय बाद नीचे उतरकर रिक्शा से टाइगर पॉइंट पहुंची. इसके बाद उसने अपना बैग टाइगर पॉइंट स्थित एक स्टॉल के पीछे रख दिया.
यह भी पढ़ें: एक तरफ बहन की डोली उठी, दूसरी तरफ फंदे पर झूला भाई... संभल में हमजा के सुसाइड से परिवार में कोहराम
स्थानीय लोगों ने बताया कि टाइगर पॉइंट पर रेलिंग के पास टूटी हुई तारों की बाड़ से होते हुए वह सीधे लगभग 400 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी. शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की. इस दौरान उसे कॉल किया गया तो उसका फोन बंद मिला. जिसके बाद परिजन उसे सर्च करने के लिए ड्यूक्स नोज गए.
वहीं दुकानदार ने जब स्टॉल के पीछे बैग रखा देखा तो बैग में रखे पहचान पत्र पर लिखे मोबाइल नंबर पर उसने फोन कर जानकारी दी. इसके बाद श्रेया के लापता होने की सूचना उसके परिवार को मिली. परिवार के सदस्य देर रात लोनावला पहुंचे. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि श्रेया अकेली ही लोनावला आई थी, उसके साथ कोई मित्र या सहेली नहीं थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












