
LJP में वर्चस्व की जंग के बीच LJP सांसद प्रिंस राज के खिलाफ युवती ने लगाया रेप का आरोप
AajTak
बिहार के समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है. युवती ने कनॉट प्लेस पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है. हालांकि, प्रिंस राज ने भी युवती के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवा रखी है, जिसमें उन्होंने ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन का आरोप लगाया है.
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में बीते कई दिनों से जारी वर्चस्व की जंग के बीच एक नया मामला सामने आया है. बिहार के समस्तीपुर से सांसद और एलजेपी नेता प्रिंस राज पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है. युवती ने दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस पुलिस थाने में तीन पेज की लिखित शिकायत भी दी है. हालांकि, अभी तक पुलिस ने कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की है. युवती का आरोप है कि प्रिंस राज ने उसे शादी करने का झांसा दिया, जिस दौरान उसका रेप किया. वहीं, पार्लियामेंट्री स्ट्रीट थाने में एक एफआईआर उस युवती और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज करवाई गई है. इसमें प्रिंस राज को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










