
Liver Health: लिवर पर जमा फैट पिघलकर निकलेगा बाहर, दूर होगा Fatty Liver का रिस्क
AajTak
Liver Health: लिवर हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है लेकिन हम अपनी डेली लाइफ में कोई ना कोई ऐसी चीजें खाते हैं जो हमारे लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं. AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोरर्ड जैसे संस्थानों से ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने कुछ समय पहले लिवर के लिए 3 बेहतरीन ड्रिंक्स बताई हैं जिनका सेवन आपको लिवर को हेल्दी रखने में मदद करेगा.
Liver Health: लिवर शरीर का एक अहम अंग है जो पाचन, पोषक तत्वों के अवशोषण और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. यूं तो ये काफी शक्तिशाली होता है लेकिन लंबे समय तक अनहेल्दी खान-पान, आलस भरी लाइफस्टाइल और बहुत ज्यादा शराब या प्रॉसेसस्ड फूड्स का सेवन आपको फैटी लिवर की बीमारी का मरीज बना सकता है.
कैसे कम होगा लिवर का फैट
फैटी लिवर की बीमारी तेजी से कॉमन होती जा रही है. हालांकि इसका इलाज संभव है जिसके लिए दवाइयों के साथ जीवनशैली में बदलाव की जरूरत होती है. एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एमडी डॉ. सौरभ सेठी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक छोटा लेकिन जानकारी से भरा वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने तीन ड्रिंक्स के बारे में बताया जिसे वो अक्सर फैटी लिवर की बीमारी से ग्रस्त अपने मरीजों को रिकेमेंड करते हैं.
हालांकि इन ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करने के साथ ही आपको अपनी लाइफस्टाइल भी बेहतर करनी होगी. हेल्दी खानापान के साथ एक्टिव लाइफस्टाइल ही आपको फैटी लिवर से निजात दिला सकती है.
साइंस ने माना इन ड्रिंक्स का लोहा
डॉक्टर सेठी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'फैटी लिवर से पीड़ित मैं अपने मरीजों को अक्सर ये ड्रिंक लेने की सलाह देता हूं. इनका सपोर्ट साइंस और क्लीनिकल एक्सपीरिएंस दोनों करते हैं. ये ड्रिंक्स लिवर की चर्बी कम करने, पाचन में सुधार करने और ओवरऑस लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं.'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












