
LIVE Vaccine Tracker: काउंटडाउन चालू...आज 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का कीर्तिमान बनाएगा भारत
AajTak
Corona Vaccination: कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में भारत आज एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है. हमारे देश में आज वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर जाएगा.
कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination in India) के मामले में भारत बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने वाला है. आज भारत 100 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बना सकता है. 100 करोड़ के जादुई आंकड़े से भारत अभी 09 लाख खुराक के करीब पीछे है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अबतक 99,12,82,283 कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











