
LIVE: RSS के स्थापना दिवस पर मोहन भागवत ने नागपुर में किया शस्त्र पूजन, कुछ ही देर में करेंगे संबोधित
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज एक बार फिर नागपुर में आयोजित दशहरा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. आज ही, यानि दशहरा के दिन ही 1925 में संघ की स्थापना हुई थी. हर साल दशहरे पर नागपुर में कार्यक्रम आयोजित होता है जिसमें शस्त्र पूजन भी किया जाता है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत विजयादशमी के मौके पर आज नागपुर के रेशम बाग मैदान में 'शस्त्र पूजन' किया. हर साल दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम पर सभी की नजरें होती हैं. कुछ ही देर में संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वंयसेवकों को संबोधित करेंगे.
संघ प्रमुख के संबोधन से पहले आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पथ संचालन किया. इस दौरान स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में बैंड के साथ परेड निकालते हुए नजर आए.
प्रसिद्ध वैज्ञानिक और पद्मभूषण से सम्मानित पूर्व अध्यक्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख डॉक्टर के. राधाकृष्णन को इस बार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.
आज RSS की स्थापना के 99 साल भी पूरे हो रहे हैं. वह विजयादशमी का ही दिन था जब 1925 में संघ की स्थापना हुई थी. विजयदशमी उत्सव संघ के लिए कई मायनों में अहम होता है. संघ प्रमुख के संबोधन में संघ के भविष्य के कार्यक्रम और नीतियों की स्पष्टता देखने को मिलती है. मोहन भागवत की स्पीच से जुड़े हर लाइव अपडेट्स हम आपको यहां दे रहे हैं-

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











