
LIVE: Nabanna Protest रोकने के लिए कोलकाता पुलिस का 'दिल्ली फॉर्मूला', हाबड़ा ब्रिज पर खड़ी की लोहे की दीवार, मोबिल से कर दिया चिकना
AajTak
ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर आज छात्रों ने कोलकाता में नबन्ना भवन के घेराव का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं. सीसीटीवी से निगरानी हो रही है. ड्रोन तैनात किए गए हैं. छात्रों का ये विरोध प्रदर्शन आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी के विरोध में है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कोलकाता में छात्रों ने 'नबन्ना अभियान' प्रदर्शन का ऐलान किया है. बता दें कि हाबड़ा में स्थित नबन्ना भवन राज्य सचिवालय है. इस प्रदर्शन को लेकर कोलकाता में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है. हाबडा ब्रिज को सील कर दिया गया है. ब्रिज पर लोहे की दीवार खड़ी की गई है और उसे मोबिल से चिकना कर दिया गया है ताकि कोई उसपर चढ़ न सके.
दिखी 'दिल्ली की झलक'
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कोलकाता पुलिस ने दिल्ली वाला फॉर्मूला अख्तियार किया है. जैसे दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लोहे की दीवार खड़ी की गई थी. ठीक उसी तरह कोलकाता में इस प्रदर्शन को रोकने के लिए दीवार खड़ी की गई है.
भारी पुलिस बल तैनात बता दें कि पश्चिमबंगा छात्र समाज नाम के संगठन ने यह प्रदर्शन बुलाया है. बीजेपी ने भी इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है. टीएमसी ने इस प्रदर्शन को बीजेपी का साजिश बताया है. कोलकाता की सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात है. ड्रोन से निगरानी की जा रही है और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. शहर में छिटपुट बारिश हो रही है लेकिन पुलिस बल तैनात है. सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं.
हाबड़ा ब्रिज को किया गया सील विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कोलकाता के हाबड़ा ब्रिज को सील कर दिया गया है. किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं है. भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. बारिश के बावजूद कोलकाता पुलिस कमिश्नर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. लोहे की दीवार से इस ब्रिज को सील किया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









