
LIVE: '2022 में हर क्षेत्र में भारत का दमखम रहा', मन की बात में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस साल के मन की बात के आखिरी एपिसोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की. पीएम ने कहा कि 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस साल के मन की बात के आखिरी एपिसोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की. पीएम ने कहा कि 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा. इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किये और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ. इस साल देश ने नई रफ़्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया.
पीएम ने कहा- कालाजार बीमारी खत्म होती जा रही हमने भारत से Smallpox, Polio और ‘Guinea Worm’ जैसी बीमारियों को समाप्त करके दिखाया है. सबके प्रयास से, ‘कालाजार’ नाम की ये बीमारी अब तेजी से समाप्त होती जा रही है. हमारा देश जब कालाजार से भी मुक्त हो जाएगा, तो ये हम सभी के लिए कितनी खुशी की बात होगी.
पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भारत को G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है. मैंने पिछली बार इस पर विस्तार से चर्चा भी की थी. साल 2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है, इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है. पीएम ने कहा कि 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है. अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूल सकता है. वो पल थे जब हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे. आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया था.
मन की बात में PM मोदी ने कहा कि 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तो तिरंगे के साथ Selfie भी भेजीं. आजादी का ये अमृत महोत्सव अभी अगले साल भी ऐसे ही चलेगा, अमृतकाल की नींव को और मजबूत करेगा. ये ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार है. देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को सेलिब्रेट करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए. गुजरात के माधवपुर मेला हो, जहां रुक्मिणी विवाह, और, भगवान कृष्ण के पूर्वोतर से संबंधों को सेलिब्रेट किया जाता है या फिर काशी-तमिल संगमम् हो, इन पर्वों में भी एकता के कई रंग दिखे.
मन की बात में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी को भी याद किया. उन्होंने कहा कि हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी जी का जन्मदिन भी है. वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया. हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है. पीएम ने एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे कोलकाता से आस्था जी का एक पत्र मिला है. इस पत्र में उन्होंने हाल की अपनी दिल्ली यात्रा का जिक्र किया है. वे लिखती हैं कि इस दौरान उन्होंने पीएम म्यूजियम देखने के लिए समय निकाला. इस म्यूजियम में उन्हें अटल जी की गैलरी खूब पसंद आई.
इस दौरान पीएम मोदी ने क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है. ये भगवान यीशू के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि एविडेंस बेस्ड मेडिसिन के युग में, अब योग और आयुर्वेद, आधुनिक युग की जाँच और कसौटियों पर भी खरे उतर रहे हैं. आज के युग में, भारतीय चिकित्सा पद्दतियां, जितनी ज्यादा एविडेंस बेस्ड मेडिसिन होंगी, उतनी ही पूरे विश्व में उनकी स्वीकार्यता बढ़ेगी. इसी सोच के साथ, दिल्ली के AIIMS में भी एक प्रयास किया जा रहा है. यहाँ, हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्दतियों को validate करने लिए छह साल पहले सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च की स्थापना की गई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







