
LIVE: संदीप घोष से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, 100 मेंबर की टीम हावड़ा-सोनारपुर-हुगली में कर रही छापेमारी
AajTak
कोलकाता रेप-मर्डर केस से जुड़े आरजी कर हॉस्पिटल मामले में ईडी अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.
कोलकाता रेप-मर्डर केस से जुड़े आरजी कर हॉस्पिटल मामले में ईडी अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमें कम से कम 3 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. ईडी की टीम हावड़ा, सोनारपुर और हुगली पहुंच चुकी है. हुगली में एक जगह आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी रिश्तेदारों का घर भी शामिल है.
क्या है आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला?
9 अगस्त को तड़के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी गई थी. इस घटना को अंजाम देने के बाद शराबी आरोपी संजय रॉय उसी बिल्डिंग में सो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है.
वारदात के बाद, संजय रॉय की गिरफ्तारी और उससे हुई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं. वारदात के बाद संजय रॉय ने जो किया, उसने पुलिस को कई सवालों में उलझा दिया है, पूछताछ के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद संजय रॉय सीधे फोर्थ बटालियन गया और वहां जाकर सो गया. 10 अगस्त की सुबह जब वह उठा, तो उसने फिर से शराब पी और वापस सो गया. पुलिस को शक होने पर उन्होंने अस्पताल के सेमिनार हॉल के आसपास के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इन फुटेज में संजय रॉय की गतिविधियों के साथ-साथ अन्य लोगों की भी पहचान की गई.
यह भी पढ़ें: 8 दिन की CBI कस्टडी में आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, कोर्ट ने दी मंजूरी
पीड़िता के पिता ने पुलिस पर लगाया आरोप

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











