
LIVE: विंटर सेशन का क्लाइमेक्स, राहुल के खिलाफ निशिकांत दुबे लाए प्रिविलेज मोशन, विजय चौक पर विपक्षी दलों का प्रोटेस्ट
AajTak
INDIA ब्लॉक के सांसद सुबह 10 बजे विजय चौक से संसद तक मार्च करेंगे और अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग करेंगे. वहीं संसद परिसर में हुई धक्का मुक्की और दो NDA सांसदों के जख्मी होने के बाद बीजेपी ने कल दिल्ली के संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.
संसद में आज भी भारी गहमागमी है.आंबेडकर से धक्कामार सियासत पर भारी उबाल है. आज बीजेपी और विपक्ष दोनों में प्रदर्शन की रेस है.बीजेपी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. तो विपक्ष विजय चौक से संसद तक मार्च कर रहा है.
शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन आज भी सदन के अंदर और बाहर सियासी बवाल बना हुआ है.राहुल गांधी पर एनडीए सांसदों को धक्का मारने के गंभीर आरोप लगे हैं तो कांग्रेस ने भी कुछ ऐसे ही आरोप बीजेपी सांसदों पर मढ़े हैं.
LIVE UPDATES
- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन के अपमान का नोटिस दिया है. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे नोटिस में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर चलाने का आरोप लगाया है. विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्पीकर को सौंपा गया है और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की अपील की गई है. मांग की गई है कि जब तक समिति इस मामले में फ़ैसला नहीं करती, राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाए.
-संसद में कल सांसदों के बीच हुई झड़प पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "यह लोगों द्वारा तैयार की गई घटना थी. वे लोगों को सीढ़ियाँ चढ़ने से रोक रहे थे.मैं इसकी गवाह हूँ. वे लोगों को रोक रहे थे...आप सीढ़ियों को कैसे रोक सकते हैं? वे धक्का-मुक्की कर रहे थे..."
-अभी बीजेपी के दो जख्मी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत आरएमएल में भर्ती हैं, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. सारंगी ने कहा कि मैं सीढ़ियों पर खड़ा था. राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वो सांसद मेरे ऊपर गिर गए, जिससे मैं गिर गया और चोट लग गई.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










