
LIVE: महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली की ओर किसानों ने किया कूच, प्रोटेस्टर-पुलिस अब आमने-सामने, बॉर्डर पर महाजाम
AajTak
किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. पुलिस ने जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की है. पुलिस सहित पीएसी की कई कंपनियों को भी तैनात किया गया है.
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्व में आज यानी सोमवार को हजारों किसान नोएडा से दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी में हैं. नोएडा से दिल्ली में संसद भवन तक विरोध मार्च निकालेंगे, जहां शीतकालीन सत्र चल रहा है. वे नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की अपनी पांच प्रमुख मांगों पर जोर देंगे. किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में बैरिकेड लगाने और रूट डायवर्ट करने सहित सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं.
- किसानों का ग्रुप महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली की तरफ आगे बढ़ रहा है. अब पुलिस और आंदोलनकारी किसान आमने-सामने आ चुके हैं.
- किसानों ने नोएडा के महामाया फ्लाईओवर को घेर लिया है, जिससे भीषण जाम की स्थिति बन गई है.
- किसानों के हल्लाबोल के देखते हुए दिल्ली बॉर्डर के आस-पास चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
- तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
- कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











