
Live: मनीष सिसोदिया ने पेश किया दिल्ली का 'रोजगार' बजट, 5 साल में 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य
AajTak
दिल्ली के लिए AAP के पिटारे में क्या है? उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ट्रांसपोर्ट पर कितना और कैसे खर्च करने वाले हैं. दिल्ली बजट 2022 में इन सभी चीजों की जानकारी मिलने वाली है.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज दिल्ली का बजट (Delhi budget 2022-23) विधान सभा में पेश कर रहे हैं. इस बजट में भावी दिल्ली की तस्वीर देखने को मिल रही है. मनीष सिसोदिया के पास ही दिल्ली के वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी है, लिहाजा वे बजट पेश कर रहे हैं. मनीष सिसोदिया दिल्ली के बजट का लेखा-जोखा रेड टैब में लेकर विधानसभा पहुंचे हैं.
नाम रोजगार बजट, टारगेट 20 लाख नौकरियां
मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछले साल AAP सरकार ने देशभक्ति बजट पेश किया था, इस बार का हमारा बजट रोजगार बजट है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में दिल्ली के लोगों को 20 लाख नौकरियां देने का टारगेट है.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये हमारे द्वारा पेश किया जा रहा आठवां बजट है, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आए 7 बजट से दिल्ली के स्कूल अच्छे हुए, बिजली मिल रही है, लोगों के ज़ीरो बिजली का बिल आ रहा है, मेट्रो का विस्तार हुआ है, सुविधा फेस लेस हुई हैं, अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं.
75 हजार 800 करोड़ का है बजट
मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले 7 साल में AAP सरकार ने 1 लाख 78 हजार युवाओं को सरकार में पक्की नौकरी दी है. जबकि उससे पहले की सरकार ने ज़ीरो नौकरियां दी थी. इस साल का बजट 'रोजगार बजट' है. उन्होंने कहा कि साल 2022-23 के लिए दिल्ली का बजट 75 हजार 800 करोड़ का है. ये 2014-15 के 30,940 करोड़ रुपए के बजट का ढाई गुना है. इस बजट में 6154 करोड़ रुपये स्थानीय निकायों के लिए दिए गए हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







