
LIVE: फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में हलचल, RJD के दो विधायकों के फोन स्विच ऑफ, BJP-JDU खेमे में भी सस्पेंस
AajTak
Nitish Government Floor Test Live Updates: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है. नीतीश सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है. विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में हलचल तेज है. एक ओर बीजेपी और जेडीयू की ओर पर्याप्त संख्या का दावा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर से आरजेडी नेता बिहार में ऑपरेशन लोटस पर ऑपरेशन लालटेन के भारी पड़ने का दावा किया जा रहा है.
Nitish Government Floor Test Live Updates: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है. नीतीश सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है. विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में हलचल तेज है. एक ओर बीजेपी और जेडीयू की ओर पर्याप्त संख्या का दावा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर से आरजेडी नेता बिहार में ऑपरेशन लोटस पर ऑपरेशन लालटेन के भारी पड़ने का दावा किया जा रहा है. एक ओर आरजेडी विधायकों को तेजस्वी आवास पर रोका गया है. बीजेपी के सभी विधायकों को पटना के होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में शिफ्ट किया गया है, जबकि जेडीयू ने अपने विधायकों को चाणक्य होटल में रुकने के लिए कहा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











