
LIVE: फडणवीस का वार- क्वारनटीन में नहीं थे गृह मंत्री, शरद पवार को दी गई गलत जानकारी
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राज्य में चल रही राजनीतिक विवाद को लेकर फिर से उद्धव सरकार पर निशाना साधा.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राज्य में चल रहे राजनीतिक विवाद को लेकर फिर से उद्धव सरकार पर निशाना साधा. देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि गृह मंत्री अनिल देशमुख क्वारनटीन नहीं थे, बल्कि वो लोगों से मुलाकात कर रहे थे. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एंटीलिया मामले में कई बातें सामने आई हैं, जो हैरान करने वाली हैं. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाया है. फडणवीस ने कहा कि शरद पवार के दावे कल ही गलत साबित हो गए, जितने भी सबूत अबतक सामने आए हैं उससे साफ होता है. बीजेपी नेता ने दावा किया कि पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक अनिल देशमुख 17 फरवरी को सहयाद्री गेस्ट हाउस में थे, 24 फरवरी को वो अपने घर से मंत्रालय पहुंचे थे.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











