
LIVE: पार्वती मंदिर, अहिल्याबाई मंदिर और समंदर किनारे वॉक वे, सोमनाथ मंदिर में पीएम करेंगे इन प्रोजेक्ट्स की शुरुआत
AajTak
गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर से जुड़ा आज अहम दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में सोमनाथ मंदिर में कई नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने वाले हैं.
गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर से जुड़ा आज अहम दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में सोमनाथ मंदिर में कई नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिन परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है, उनमें सोमनाथ सैरगाह, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और पुराने (जूना) सोमनाथ का पुनर्निर्मित मंदिर परिसर शामिल हैं. साथ ही श्री पार्वती मंदिर की आधारशिला भी रखी जानी है.क्या खास होगा इन सभी परियोजनाओं में...? बता दें कि सोमनाथ सैरगाह को ‘प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, धरोहर संवर्धन अभियान) योजना’ के तहत 47 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से विकसित किया गया है. ‘पर्यटक सुविधा केंद्र’ के परिसर में विकसित सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र में पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित हिस्सों और पुराने सोमनाथ की नागर शैली की मंदिर वास्तुकला वाली मूर्तियों को दर्शाया जाता है. PM @NarendraModi to lay foundation stone of Shree Parvati Temple in #Somnath on 20th August, via video conferencing. pic.twitter.com/mmoojuFXES
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











