
LIVE: धक्का कांड में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत कराने संसद मार्ग थाने पहुंचे बांसुरी स्वराज सहित 3 BJP सांसद
AajTak
संसद परिसर में धक्का-मुक्की का मामला अब पुलिस स्टेशन पहुंच गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 3 सांसद इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं. शिकायती आवेदन लेकर बांसुरी स्वराज, अनुराग ठाकुर और हेमांग जोशी थाने पहुंचे हैं.
संसद परिसर में हुआ धक्का-मुक्की का मामला बढ़ता ही जा रहा है. अब इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बीजेपी के 3 सांसद संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं. शिकायती आवेदन लेकर बांसुरी स्वराज, अनुराग ठाकुर और हेमांग जोशी थाने पहुंचे हैं.
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर आज (19 दिसंबर) प्रोटेस्ट हो रहा था. इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए. इसके बाद से पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच तनाव बढ़ गया है.
इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों सांसदों ने फोन पर बातचीत की और उनका हाल जाना है. वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान ने रामनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत का हालचाल जाना. मुलाकात के बाद शिवराज ने कहा,'राहुल गांधी की गुंडागर्दी का ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा. मुझे समझ नहीं आता कि राहुल गांधी को गुंडागर्दी करके मिलेगा क्या? अब ऐसे सांसदों को पीटा जाएगा. ऐसा आचरण आज तक भारत के संसदीय इतिहास में देखने को नहीं मिला.'
सारंगी का दावा- राहुल गांधी ने दिया धक्का
बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अन्य सांसद को धक्का दिया, जिससे प्रताप सारंगी को चोटें आईं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल पर प्रोटेस्ट के दौरान दो बीजेपी सांसदों पर हमला करने का आरोप लगाया है. हालांकि, कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया है.
'शक्ति दिखाने का प्लेटफॉर्म नहीं है संसद'

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









