
Live: देश छोड़ने में मदद कर रहा अमेरिका, अफवाह के बाद काबुल एयरपोर्ट पहुंच गए हजारों अफगानी
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद यहां हालात गंभीर हैं. देश छोड़ने की कोशिश में हजारों लोग इधर-उधर भटक रहे हैं. बीते शुक्रवार को काबुल एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में जमा हो गए. दरअसल, अफवाह फैली कि अमेरिका काबुल एयरपोर्ट पर लोगों को देश से बाहर निकलने में मदद कर रहा है.
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद यहां हालात गंभीर हैं. देश छोड़ने की कोशिश में हजारों लोग इधर-उधर भटक रहे हैं. शुक्रवार (20 अगस्त) को काबुल एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए. दरअसल, अफवाह फैली कि अमेरिका काबुल एयरपोर्ट पर लोगों को देश से बाहर निकलने में मदद कर रहा है. निकासी प्रक्रिया की अफवाह सुनकर वहां हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए. Kabul airport today. Rumors that the Americans will take anyone that gets through so tens of thousands have arrived. pic.twitter.com/n9yKaf98TJ
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











