
LIVE: दिल्ली में हर घंटे 1000 लोग हो रहे पॉजिटिव, हरिद्वार कुंभ से लौटने पर 14 दिन रहना होगा होम क्वारनटीन
AajTak
दिल्ली में शनिवार को बीते 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 24,375 कोरोना के मामले सामने आए. 167 लोगों की मौत भी हुई. संक्रमण बढ़ता देख DDMA ने कुंभ से लौटने वालों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन जरूरी कर दिया है.
राजधानी दिल्ली में कोरोना अब हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने लगा है. यहां शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,375 नए मामले सामने आए. यानी हर घंटे एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले. एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिलने का ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसी तरह बीते 24 घंटे में 167 लोगों ने कोरोना से जान भी गंवाई. ये भी अब तक का मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है. एक आंकड़ा ये भी डराता है कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 24.56% पर पहुंच गया है. यानी, हर 100 टेस्ट में 25 संक्रमित मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा, "दिल्ली में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. एक दिन के अंदर मामले 19,500 से बढ़कर 24,000 के पार पहुंच गए. इसलिए, स्थिति बहुत गंभीर और चिंताजनक है."
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










