
Live: दिल्ली में जंतर-मंतर पर AAP का प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- केंद्र के बिल से लोग दुखी हैं
AajTak
केंद्र द्वारा संसद में NCT एक्ट से जुड़ा एक संशोधित बिल पेश किया गया है, जो कि उपराज्यपाल को मिलने वाले अधिकार को बढ़ाता है. अब आम आदमी पार्टी इस मसले पर विरोध तेज़ कर रही है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा.
केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच तकरार एक बार फिर बढ़ रही है. केंद्र द्वारा संसद में NCT एक्ट से जुड़ा एक संशोधित बिल पेश किया गया है, जो कि उपराज्यपाल को मिलने वाले अधिकार को बढ़ाता है. ऐसे में अब आम आदमी पार्टी इस मसले पर विरोध तेज़ कर रही है. पार्टी द्वारा आयोजित धरने में शामिल होने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे. यहां उन्होंने मंच से केंद्र सरकार पर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि केंद्र के इस बिल से दिल्ली के लोग दुखी हैं. जनता द्वारा भारी बहुमत से चुनी गई दिल्ली की केजरीवाल सरकार के अधिकारों को छिनने के लिये केंद्र सरकार द्वारा लाये गये बिल के खिलाफ लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष @SabhajeetAAP जी की अगुवाई में आप कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन।#BJPFearsKejriwal pic.twitter.com/CDwChv325D जंतर-मंतर से सीएम केजरीवाल ने आगे आगे कहा कि अगर एलजी ही सरकार है तो दिल्ली में चुनाव का क्या मतलब. दिल्ली में बीजेपी ने सरकार गिराने की कोशिश की. ये लोग देश में सरकार गिराने के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि जंतर-मंतर पर AAP कार्यकर्ताओं समेत दिल्ली सरकार के कई मंत्री, नेता भी वहां मौजूद रहे.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











