
LIVE: दिल्ली, पटना, जम्मू... आने लगीं रावण दहन की तस्वीरें, लाल किला ग्राउंड के कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी
AajTak
उद्धव ठाकरे की गुट वाली शिवसेना की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में आयोजित होगी, जबकि एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना अपनी दशहरा रैली आजाद मैदान में आयोजित करेगी. इन रैलियों के साथ ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल भी बज जाएगा.
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, नोएडा समेत पूरे देश में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. रावण दहन का शुभ मुहूर्त आज शाम 5:53 से शुरू होकर 7:27 बजे तक है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर लाल किले के माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए. मुंबई में भी शिवसेना के दोनों गुट दशहरा रैली का आयोजन कर रहे हैं. उद्धव ठाकरे की गुट वाली शिवसेना की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में आयोजित होगी, जबकि एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना अपनी दशहरा रैली आजाद मैदान में आयोजित करेगी. इन रैलियों के साथ ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल भी बज जाएगा. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चिराग दिल्ली में शाम 6:30 बजे के करीब रावण दहन करेंगे. देशभर में विजयादशमी के उत्सव से जुड़े लाइव अपडेट्स यहां देखें...

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











