
LIVE: तिहाड़ से बाहर आने के बाद केजरीवाल का 'टेंपल रन', हनुमान मंदिर के बाद कनॉट प्लेस के शनि मंदिर और नवग्रह टेंपल भी पहुंचे!
AajTak
तिहाड़ से रिहाई के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज परिवार के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. उनके साथ भगवंत मान और संजय सिंह भी दिखे. हनुमान मंदिर के बाद केजरीवाल शनि मंदिर और नवग्रह मंदिर भी पहुंचे.
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और हनुमानजी के आगे माथा टेका. बता दें कि केजरीवाल दोपहर 1 बजे आम आदमी पार्टी के ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
यहां पढ़ें Live Updates...
- अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं. उनके साथ भगवंत मान, संजय सिंह भी हैं. थोड़ी देर बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
- AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने 'जय श्री राम' और 'जय बजरंग बली' के जयकारे लगाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली कह रही है कि जेल का जवाब वोट से देकर 'तानाशाही' खत्म करेंगे. बीजेपी अपनी हार देखकर बौखला गई है. अरविन्द केजरीवाल पर हमेशा बजरंग बली की कृपा रही है. षड़यंत्र करने वालों की मानसिक स्थिति ख़राब है. - अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कनॉट प्लेस स्थित शनि मंदिर और नवग्रह मंदिर पहुंचे.
- आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यालय के बाहर और अंदर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं.
- आम आदमी पार्टी के ऑफिस में समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है. केजरीवाल के स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया है. AAP नेताओं के साथ बैठने के लिए मंच पर कुर्सियां लगाई गई हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









