
LIVE: जातिगत जनगणना के मुद्दे पर आज BAMCEF का भारत बंद, महंगाई पर लेफ्ट पार्टियों का हल्ला बोल
AajTak
बताया जा रहा है कि भारत बंद का असर दिल्ली में कुछ खास नहीं दिखेगा, लेकिन यूपी और बिहार जैसे बड़े प्रदेशों में बड़ा असर हो सकता है. बिहार में इसके असर का कारण ये है कि वहां ये मुद्दा काफी ज्यादा छाया हुआ है.
ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्पलॉइज फेडरेशन (BAMCEF) ने आज (25 मई) भारत बंद का ऐलान किया है. केंद्र सरकार की ओर से अन्य पिछड़ी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने से इनकार करने पर भारत बंद बुलाया गया है. BAMCEF को बहुजन मुक्ति पार्टी का भी समर्थन मिला है. वहीं, लेफ्ट पार्टियों ने महंगाई के विरोध में देशभर में प्रोटेस्ट का आह्वान किया है.
भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जा रहा है. इसे सफल बनाने की लोगों से अपील की जा रही है. संगठन की ओर से पुरानी पेंशन दोबारा शुरू करने, किसानों को MSP की गारंटी देने, लोगों को टीका लगवाने के लिए मजबूर न करने, NRC/CAA/NPR की कवायद रोकने जैसी मांग की जा रही है. इसके अलावा चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल पर रोक की भी मांग की गई है.
बताया जा रहा है कि भारत बंद का असर दिल्ली में कुछ खास नहीं दिखेगा, लेकिन यूपी और बिहार जैसे बड़े प्रदेशों में बड़ा असर हो सकता है. बिहार में इसके असर का कारण ये है कि वहां ये मुद्दा काफी ज्यादा छाया हुआ है. विपक्ष के नेता तेजस्वी जातिगत जनगणना की मांग लंबे समय से कर रहे हैं.
राजनीतिक दलों ने भी बीजेपी को घेरा
इधर, भारत बंद को लेकर राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि बीजेपी सरकार दलितों, पिछड़ों से अपने किए गए वादों से मुकर रही है. बीजेपी ने संसद और घोषणापत्र में पिछड़ों के लिए जाति जनगणना कराने की बात कही थी. सुरेंद्र राजपूत कहते हैं कि BAMCEF अगर इस मांग को लेकर और अन्य संवैधानिक मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान कर रही है तो क्या गलत कर रही है? वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कमाल है. जाति जनगणना हो जाए तो उस में दिक्कत क्या है? अगर जाति जनगणना हो जाएगी इसमें बुराई क्या है?
क्या हैं मुख्य मांगें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










