
LIVE: जंतर-मंतर पर सजी केजरीवाल की 'जनता की अदालत', AAP के 'मिशन दिल्ली' का करेंगे आगाज
AajTak
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल आज 'जनता की अदालत' लगा रहे हैं. यहां अपने संबोधन में वह कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं. आम आदमी पार्टी के विधायकों, नेताओं और मंत्रियों का जंतर-मंतर पहुंचना शुरू हो गया है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल आज 'जनता की अदालत' लगा रहे हैं. इसके लिए मंच सज चुका है और यहां लगे बैनर पर लिखा है 'जनता की अदालत में केजरीवाल'. इस कार्यक्रम के जरिए अरविंद केजरीवाल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे. AAP ने दिल्ली भर से लोगों को यहां आने का आह्वान किया है. अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर से अपने संबोधन में कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं. आम आदमी पार्टी के विधायकों, नेताओं और मंत्रियों का जंतर-मंतर पहुंचना शुरू हो गया है.
Live Updates
- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर 'जनता की अदालत' लगा रहे हैं. इस बीच बीजेपी ने उनके खिलाफ प्रदर्शनी लगाई है. बीजेपी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को घेरने की तैयारी में हैं. प्रदर्शनी में दिल्ली सीएम के उस आवास की तस्वीरें लगाई गई हैं, जिसमें अरविंद केजरीवाल रह रहे थे. इस पर लिखा है, अरविंद केजरीवाल को सरकारी घर नहीं चाहिए था, लेकिन आलीशान बंगला चाहिए था. साथ ही बीजेपी ने केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को गिनाते हुए तस्वीरें लगाई हैं.
- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की 'जनता की अदालत' पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, 'यह एक प्रायोजित अदालत है. यह एक टीवी कार्यक्रम है. अगले 5-6 महीने के अंदर अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल के स्थाई निवासी बन जाएंगे.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












