
LIVE: कोर्ट के आदेश के बाद रात 2 बजे ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हुई पूजा, प्रशासन ने आधी रात को हटवाए बैरिकेड
AajTak
बुधवार को जिला अदालत के आदेश के बाद पूजा की व्यवस्था के लिए 7 दिन का वक्त दिया गया था, लेकिन जिला प्रशासन, पुलिस और विश्वनाथ ट्रस्ट के पुजारियों की देर रात तक बैठक हुई और रात 2 बजे ये ऐलान कर दिया गया कि कोर्ट के आदेश का पालन हो चुका है.
वाराणसी के लिए 30 साल बाद वही सुबह लौट आई है, जब ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में घंटियों के साथ आरती की आवाज गूंजा करती थी. जिला अदालत के फैसले के बाद ज्ञानवापी के उस व्यास तहखाने में आधी रात को 2 बजे पूजा हुई जहां 30 साल तक पूजा करने पर रोक लगी हुई थी.
कोर्ट के आदेश के बाद दरअसल ज्ञानवापी के व्यास तहखाने के बाहर बुधवार देर रात से अचानक ही हलचल बढ़ने लगी और रात 10 बजे वाराणसी के जिलाधिकारी और डीआईजी ज्ञानवापी के परिसर में पहुंचे. इसके बाद यहां बैरिकेड हटाए गए और ज्ञानवापी परिसर के बाहर पुलिस की जबरदस्त घेराबंदी थी. रात 2 बजे पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी एक साथ बाहर निकले और बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन कर दिया गया है. पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन का कहना है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक रास्ते तैयार करने, बैरिकेडिंग हटाने के साथ सुरक्षा के सभी इंतजाम कर दिए गए हैं.
वकील बोले- अब सभी आरतियां होंगी
मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, 'एसजी ने कोर्ट के आदेश का पालन किया है. केवीएम ट्रस्ट के पुजारी द्वारा मूर्तियां स्थापित करने के बाद शयन आरती की गई. उनके सामने अखण्ड ज्योति जलाई गई. सभी देवताओं की दैनिक आरती- सुबह की मंगला आरती, भोग आरती, शाम की आरती, देर सूर्यास्त की शाम की आरती, शयन आरती की जाएगी.'
वकील बोले- यह फैसला अभूतपूर्व
अदालत द्वारा 'व्यास का तहखाने' में पूजा की अनुमति दिए जाने के बाद वकील सोहन लाल आर्य ने कहा, "आज हम बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. अदालत का बुधवार का फैसला अभूतपूर्व था... व्यवस्थाएं की गई हैं लेकिन यह (व्यास का तहखना) अभी तक भक्तों के लिए नहीं खोला गया है..."

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









