
LIVE: एमपी में BJP का चुनावी शंखनाद, PM मोदी ने 5 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. उनका यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि इस साल के अंत में यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पीएम मोदी ने अपने दौरे में आज भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.
मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. राजनीतिक दलों ने इस संग्राम के लिए अपनी कमर कस ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद करने के लिए खुद भोपाल पहुंचे. यहां उन्होंने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ऐसा पहली बार हुआ, जब एक साथ 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया गया.
Live Updates
11.00: प्रधानमंत्री ने 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.
10.50: पीएम मोदी के लिए कई बच्चे पेंटिंग लेकर आए हैं.
10.45: पीएम मोदी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे.
इन 5 रूट पर शुरू हुई वंदे भारत ट्रेनें

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











