
Lipsey Murder Case: पहले किया डांस, फिर रिजोर्ट में डिनर... प्रेमिका की चाहत में ऐसे किया पत्नी का मर्डर
AajTak
लुधियाना में रहने वाला कार बैटरी का कारोबारी अनोख मित्तल 16 फरवरी रविवार की रात अपनी पत्नी लिप्सी को लेकर अपने घर से करीब 25 किलोमीटर दूर डिनर के लिए इस रिजॉर्ट में आया था. दोनों रात सवा दस बजे यहां पहुंचे थे. साथ में डांस किया. फिर डिनर. इसके बाद वो हुआ, जो किसी सोचा नहीं था.
Ludhiana Lipsey Murder Case: एक पति अपनी पत्नी को डिनर के लिए एक रिजोर्ट में लेकर जाता है. डिनर से पहले वे दोनों डांस करते हैं. इस दौरान पति डांस का एक वीडियो भी बनाता है और फिर उसे अपने मोबाइल के स्टेट्स पर लगा देता है. लेकिन ठीक इसके कुछ घंटे बाद अचानक पत्नी का कत्ल हो जाता है. इसके बाद दुखी पति कातिल को पकड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठ जाता है. लेकिन जब कातिल का चेहरा सामने आता है, तो लोग सन्न रह जाते हैं.
एक अस्पताल के बाहर कुछ लोग धरने पर बैठे थे. जिनमें एक शख्स वो भी शामिल है, जो उस रिजोर्ट में मौजूद खूबसूरत और खुश कपल में से एक है. वह इसलिए धरने पर बैठा है कि करीब 15 घंटे पहले उसकी बीवी का कत्ल हो चुका है. और वो उस वक्त कातिलों को पकड़ने की मांग के साथ धरना दे रहा था. उस शख्स का नाम अनोख मित्तल है, जिसकी बीवी का कत्ल हो चुका है. अब जाहिर है इतने खूबसूरत और खुश कपल की जब दुनिया ही लुट गई हो तो वो खुद को बर्बाद ही समझेगा. और यही बात वो बाकायदा मीडिया को बताता है.
जब वे पति-पत्नी 16 जनवरी यानी रविवार की रात लुधियाना से करीब 25 किलोमीटर दूर डेहलो रोड पर मौजूद बी-मैक्स रिजॉर्ट में थिरक रहे थे, उसके ठीक कुछ घंटेभर बाद ही इनमें से एक का कत्ल हो चुका था. और ये कत्ल हुआ था इसी अनोख मित्तल की पत्नी लिप्सी का. लिप्सी के कत्ल से करीब घंटा भर पहले अनोख मित्तल ने उसके साथ हर पल बेहद खुशगवार माहौल में गुजारे. बाकायदा लिप्सी के साथ थिरकते हुए मोबाइल में तस्वीरें कैद की. उसे अपने स्टेटस पर डाला. और जिन जिन को वो दिखाना चाहता था इस तस्वीर के जरिए ये दिखाया भी कि दोनों पति-पत्नी कितने खुश हैं. ये उसकी खूनी साजिश का पहला पड़ाव था.
पति-पत्नी के आखिरी वीडियो को बार-बार देखने पर पता चलता है कि जिस वक्त अनोख मित्तल अपनी पत्नी लिप्सी के साथ डांस कर रहा था और कैमरे पर खुश दिखाई दे रहा था, तब उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. उसे पता था कि अगले एक घंटे के अंदर-अंदर उसके साथ डांस कर रही लिप्सी मरने वाली है. क्योंकि लिप्सी को मारने का इंतजाम खुद अनोख ने किया था.
लुधियाना में रहने वाला कार बैटरी का कारोबारी अनोख मित्तल 16 फरवरी रविवार की रात अपनी पत्नी लिप्सी को लेकर अपने घर से करीब 25 किलोमीटर दूर डिनर के लिए इस रिजॉर्ट में आया था. दोनों रात सवा दस बजे यहां पहुंचे थे. साथ में डांस किया. फिर डिनर किया. रात 12 बजे के आस-पास दोनों अपनी रिट्ज कार में घर के लिए रवाना हो जाते हैं.
रिजॉर्ट से कुछ किलोमीटर आगे जाने पर अचानक अनोख मित्तल वॉशरूम जाने के बहाने कार रोक देता है. कुछ पल बाद वो फिर से कार आगे बढा देता है. थोड़ी दूर आगे जाकर वो फिर से कार रोकता है. कार रोकते ही कार की पार्किंग लाइट ऑन कर देता है. बस इतनी ही देर में अचानक 4-5 लोग वहां पहुंचते हैं. और पहले लिप्सी फिर अनोख पर हमला कर देते हैं. लिप्सी के सारे गहने उतारने के बाद वो उसपर चाकू से वार करते हैं और उसे कार के नीचे फेंक देते हैं. चाकू के एक दो वार अनोख को भी लगे. इसके बाद लुटेरे उसी कार में बैठ कर फरार हो जाते हैं. थोड़ी देर बाद पास में मौजूद एक ढाबे वाला लिप्सी की चीख सुनता है और मौके पर पहुंच कर पुलिस को इत्तेला देता है. बाद में पुलिस लिप्सी और अनोख को अस्पताल ले जाती है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







