
LinkedIn का बड़ा एक्शन! AI से तय होगा आपका फीड, अब नहीं कर पाएंगे ये काम, जानिए क्या बदल जाएगा
ABP News
LinkedIn: प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने अपने फीड को बेहतर बनाने के लिए कई नए बदलावों की घोषणा की है.
LinkedIn: प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने अपने फीड को बेहतर बनाने के लिए कई नए बदलावों की घोषणा की है. इन बदलावों में AI आधारित फीड रैंकिंग सिस्टम, ऑटोमेटेड कमेंट्स पर सख्ती और बेकार या केवल एंगेजमेंट बढ़ाने वाले पोस्ट को कम दिखाने जैसी पहल शामिल है. कंपनी का कहना है कि इन अपडेट्स का मकसद यूजर्स को ज्यादा उपयोगी और प्रासंगिक कंटेंट दिखाना है साथ ही प्लेटफॉर्म पर होने वाली बातचीत को अधिक वास्तविक और भरोसेमंद बनाना भी है.
LinkedIn ने अपने फीड के लिए नया AI आधारित रैंकिंग सिस्टम शुरू किया है. इसमें जनरेटिव AI मॉडल और बड़े भाषा मॉडल (LLMs) का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि प्लेटफॉर्म यह बेहतर तरीके से समझ सके कि किसी पोस्ट का विषय क्या है और यूजर किस तरह के कंटेंट में रुचि रखते हैं.
यह सिस्टम कई तरह के संकेतों को देखकर तय करेगा कि किस यूजर को कौन-सा पोस्ट दिखाया जाए. उदाहरण के तौर पर यूजर की प्रोफाइल में दी गई जानकारी जैसे उद्योग, अनुभव, स्किल्स और लोकेशन को भी ध्यान में रखा जाएगा.
साथ ही यह भी देखा जाएगा कि यूजर किन पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हैं और किन्हें नजरअंदाज करते हैं. इन सभी जानकारियों के आधार पर फीड समय के साथ यूजर की बदलती रुचियों के अनुसार खुद को ढाल लेगा.













