
LIC Dhan Rekha Policy: LIC की इस पॉलिसी में जबर्दस्त मुनाफा, महिलाओं के लिए खास ऑफर
AajTak
LIC Dhan Rekha Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की स्कीम चलाती है. अगर आप भी एलआईसी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, तो धन रेखा पॉलिसी में कर सकते हैं. इस स्कीम में महिलाओं को खास ऑफर मिलता है.
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की स्कीम चलाती है. अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लोग एलाआईसी की स्कीम्स (LIC Policy) में निवेश करते हैं. एलाआईसी सुरक्षा और रिटर्न (LIC Return) के मामले में बेहतर है. इस वजह से लोग इसकी तरफ आकर्षित होते हैं. अगर आप भी एलाआईसी में निवेश करना चाहते हैं, तो इसकी धन रेखा पॉलिसी (LIC Dhan Rekha Policy) में निवेश कर सकते. पिछले साल एलआईसी ने इसे लॉन्च किया था.
महिलाओं के लिए खास छूट
धन रेखा पॉलिसी एक नॉन लिंक्ड और व्यक्तिगत सेविंग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है. इस स्कीम में दो तरह के प्रीमियम हैं. आप सिंगल और सीमित प्रीमियम भुगतान का ऑप्शन चुन सकते हैं. साथ ही इस पॉलिसी में महिलाओं के लिए खास प्रीमियम ( Dhan Rekha Policy Premium) की दरें तय की गई हैं. अगर महिलाओं के नाम से ये पॉलिसी लेते हैं, तो प्रीमियम की दरें कम होती हैं.
कौन खरीद सकता है पॉलिसी
धन रेखा पॉलिसी के तहत 40 वर्ष के टर्म पर मिनिमम आयु 90 दिन और अधिकतम उम्र 55 साल है. 30 वर्ष के टर्म पर 2 साल से 45 साल और 20 वर्ष के टर्म पर मिनिमम 3 साल और अधिकतम 35 साल की उम्र तय की गई है. कोई भी भारतीय नागरिक इस पॉलिसी को खरीद सकता है.
एक बार में मिलता है पूरा पैसा

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












