
LIC Amrit Bal: आपके बच्चों के लिए LIC की ये नई पॉलिसी, इंश्योरेंस के साथ मिलेगा मोटा रिटर्न
AajTak
LIC Amrit Bal Plan : बच्चों की ये पॉलिसी कई लिहाज से खास है, इसे लेने के साथ ही यानी पॉलिसी शुरुआत से लेकर पॉलिसी अवधि के अंत तक प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के अंत में 80 रुपये प्रति हजार मूल बीमा राशि की दर से गारंटीकृत अतिरिक्त के माध्यम से सम एश्योर्ड मिलता है.
हर माता-पिता चाहता है कि वो अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करके ऐसी जगह इन्वेस्ट (Invest) करे, जो उनके बच्चों के लिए मोटा फंड या उनकी पढ़ाई-लिखाई समेत अन्य जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो. अगर आप भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.
दरअसल, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने एक नई स्कीम हाल ही में लॉन्च की है, जो खासतौर पर बच्चों के लिए है. इस पॉलिसी का नाम एलआईसी अमृतबाल (LIC Amrit Bal) है, जो इंश्योरेंस के साथ ही शानदार रिटर्न भी देती है.
पॉलिसी लेने के लिए ये है आयु सीमा LIC Amrit Bal स्कीम एक नॉन-लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है. नाम से ही जाहिर है कि ये खासकर बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है. एलआईसी की इस स्कीम में माता-पिता अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. एलआईसी के इस चाइल्ड प्लान को लेने के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 30 दिन और अधिकतम 13 वर्ष होनी चाहिए. इस पॉलिसी की मैच्योरिटी के बारे में बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष रखी गई है.
प्रीमियम पेमेंट के मिलते हैं ये ऑप्शन अगर आप इस पॉलिसी को लेना चाहते हैं, तो ये ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड में खरीदी जा सकती है. न्यूनतम बीमा राशि 2,00,000 रुपये है, जबकि अधिकतम के लिए कोई लिमिट तय नहीं की गई है. यानी जितना चाहे निवेश कर सकते हैं. ऑनलाइन खरीद पर कुछ छूट दिए जाने का भी प्रावधान है. आप LIC Amrit Bal पॉलिसी में प्रीमियम अमाउंट का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर किया जा सकता है. इस स्कीम में आपको सिंगल प्रीमियम और सीमित प्रीमियम के अंतर्गत दो विकल्पों के अनुसार वेवर बेनिफिट राइडर चुनने की सुविधा भी मिलती है.
एलआईसी दे रहा गारंटेड रिटर्न बच्चों की ये पॉलिसी कई लिहाज से खास है, इसे लेने के साथ ही यानी पॉलिसी शुरुआत से लेकर पॉलिसी अवधि के अंत तक प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के अंत में 80 रुपये प्रति हजार मूल बीमा राशि की दर से गारंटीकृत अतिरिक्त के माध्यम से सम एश्योर्ड मिलता है. लेकिन इसके लिए ये पॉलिसी चालू होना जरूरी है. LIC की इस पॉलिसी में अगर पॉलिसी होल्डर बच्चे की उम्र प्रवेश के समय 8 वर्ष से कम है, तो जोखिम या तो पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 2 साल या पॉलिसी की सालगिरह के साथ या उसके तुरंत बाद शुरू होगा.
LIC Amrit Bal प्लान की खास बातें

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












