
LG IPO के बाद कंपनी का एक और धमाका, ला रही बेहद सस्ते AC-फ्रिज और वॉशिंग मशीन
AajTak
LG ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रोडक्ट्स को पेश कर दिया है. कंपनी Essential सीरीज के तहत एयर कंडीशनर, डबल डोर रेफ्रिजरेटर, ओवन और वॉशिंग मशीन को लेकर आ रही है. इस सीरीज को भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ब्रांड का कहना है कि इनकी कीमत भी काफी कम होगी. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
भारतीय बाजार में LG ने IPO के बाद एक और धमाका कर दिया है. कंपनी ने अपनी नई होम अप्लायंस सीरीज- Essential को पेश किया है, जिसे भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखाकर तैयार किया गया है. ब्रांड ने अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को अनवील करते हुए दावा किया है, इन्हें कॉम्पिटिटिव प्राइस पॉइंट पर लॉन्च किया जाएगा.
LG Essential सीरीज में ब्रांड ने रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव ओवन को लॉन्च किया है. ये सभी प्रोडक्ट्स दमदार फीचर्स के साथ अफोर्डेबल प्राइस पॉइंट पर आएंगे. कंपनी का कहना है कि उन्होंने इस सीरीज को तैयार करने में भारतीय यूजर्स की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा है.
Essential सीरीज में फिलहाल कंपनी ने डबल डोर रेफ्रिजरेटर पेश किया है. इसमें फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसकी वजह से आपको फ्रीजर में जमी बर्फ को पिघलाना नहीं होगा. इसमें स्मार्ट मोड दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से ऑटोमेटिक टेम्परेचर को ऐडजस्ट कर सकता है. इसके अलावा वेजिटेबल स्टोरेज कम्पार्टमेंट को भी बड़ा किया गया है.
यह भी पढ़ें: Samsung Bespoke AI वॉशिंग मशीन लॉन्च, 70% तक बचाएगी बिजली, इतनी है कीमत
भारतीय यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर कंपनी ने टॉप लोड फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन को लॉन्च किया है. ये लो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इस फीचर की वजह से कम प्रेशर होने के बाद भी मशीन वॉटर प्रेशर को बेहतर बना लेती है. इसमें ProShield मोटर का इस्तेमाल किया गया है. इसका पैनल IPX4 सर्टिफायड है.
LG Essential सीरीज के एयर कंडीशनर कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है, ये कंज्यूमर के बिजली के बिल को कम रखने में मदद करेगा. इसके लिए कंपनी ने Energy Manager+ फंक्शन दिया गया है. इसके अलावा ब्रांड ने Diet Mode+ फीचर जोड़ा है. ये एयर कंडीशनर छोटे और मीडियम साइज रूम के लिए परफेक्ट हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











