
LCH in Airforce: अब ऊंचाई पर भी भारत करेगा दुश्मन पर 'प्रचंड प्रहार', देश को मिला बाज जैसी नजर वाला LCH
AajTak
सेना को नया लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड मिल गया है. प्रचंड यानि बेहद तेज, बेहद ताकतवर. ये प्रचंड भारत की वो शक्ति है जो ऊंचाई वाले इलाकों में भी अपनी धाक जमाएगा. जोधपुर में जब प्रचंड को सेना में शामिल किया गया तो वो तस्वीरें देखकर ही दुश्मन अपनी बर्बादी मान बैठा होगा. गौरव सावंत के साथ इस बुलेटिन में देखिए ये विशेष रिपोर्ट.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











