
Layer'r Shot के विज्ञापन पर विवाद, स्वाति मालीवाल बोलीं- रेप कल्चर को बढ़ावा...
AajTak
DCW Chief स्वाति मालीवाल ने इस विज्ञापन को 'गैगरेप' कल्चर को बढ़ावा देने वाला बताया है. साथ ही सरकार से मांग की है कि कंपनी पर तगड़ा जुर्माना ठोका जाए.
एक परफ्यूम के विज्ञापन को लेकर बवाल छिड़ा हुआ है. सोशल मीडिया में छिड़ी बहस के साथ ही अब इसको लेकर कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की भी मांग शुरू हो गई है. दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने परफ्यूम के इस तरह के विज्ञापन को महिलाओं के लिए 'दुर्भावनापूर्ण' बताया है.
स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को ये पत्र लिखा है जिसमें परफ्यूम के प्रचार के लिए बनाए गए कंटेंट पर सवाल उठाया है जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. शॉट नाम के परफ्यूम से जुड़े दो विज्ञापन इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एक में दिखाया गया है कि लड़के के चार दोस्त कमरे में अचानक घुसते हैं और पूछते हैं कि 'शॉट मार लगता है'. और लड़की के साथ बैठा लड़का जवाब देता है, 'हां मारा ना'. फिर उन चारों लड़कों में से एक बोलता है, 'अब हमारी बारी है'. लड़कों की बातचीत सुनकर वहां बैठी लड़की डर जाती है क्योंकि उसको लगता है कि रेप होने वाला है. लेकिन फिर लड़के शॉट नाम की परफ्यूम बोतल उठाते हैं. इस पर लड़की को खुद को सुरक्षित महसूस करती है.
वहीं इसी ब्रांड के विज्ञापान के दूसरे वीडियो में चार लड़के एक स्टोर में लड़की का पीछा करते हैं. लड़की की पीछे खड़े होकर वो आपस में बात करते हैं, 'हम चार हैं और ये एक, शॉट कौन लेगा.' ये सुनकर लड़की डर जाती है. फिर पहले वीडियो की तरह इसमें भी एक लड़के ने शॉट नाम का परफ्यूम की बोतल उठाते हैं. इसके बाद दिखाया जाता है कि लड़की ने सुरक्षित महसूस किया.
इन दोनों ही वीडियो को दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान में लेते हुए 'गैंगरेप' कल्चर को बढ़ावा देने वाला बताया है. स्वाति मालीवाल ने मंत्रालय को पत्र लिखने के साथ ही दिल्ली पुलिस से भी इसकी शिकायत की है और इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही 9 जून तक एक्शन रिपोर्ट मांगी है.
वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखे पत्र में स्वाति मालीवाल ने विज्ञापनों को सोशल मीडिया पर बैन करने की और परफ्यूम बनाने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के किसी भी विज्ञापन से कंपनियां दूर रहे हैं. दिल्ली महिला आयोग ने ये भी कहा है कि केंद्र सरकार एक सिस्टम बनाए ताकि ऐसे विज्ञापनों पर पहले से ही नजर रखी जा सके.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










