
Lanka Premier League: आर्थिक संकट ने बिगाड़ा श्रीलंका का खेल, यह बड़ा टूर्नामेंट हुआ स्थगित
AajTak
मौजूदा आर्थिक संकट की वजह से लंका प्रीमियर लीग 2022 कोे स्थगित कर दिया गया है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने रविवार को बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है.
भारत का पड़ोसी मुल्क श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट की जद में है. इस संकट के चलते अब श्रीलंका प्रीमियर लीग (LPL) 2022 को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने रविवार को इस बात की पुष्टि की है. लंका प्रीमियर लीग 1 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाला था.
एसएलसी ने एक बयान में कहा, 'टूर्नामेंट के अधिकार हासिल करने वाले इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप एफजेडई (FZE) द्वारा किए गए अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया है. ग्रुप ने आर्थिक संकट का हवाला देते हुए कहा था कि टूर्नामेंट की मेजबानी के लिये देश का माहौल ठीक नहीं है.'
एशिया कप की मेजबानी पर भी खतरा
उधर श्रीलंका से एशिया कप 2022 की मेजबानी भी छिन सकती है. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के बोर्ड मेम्बर्स ने विकल्प पर विचार करना शुरू कर दिया है. इसके लिए यूएई में अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ चर्चा चल रही है.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सेक्रेटरी मोहन डी सिल्वा ने आजतक से कहा, 'हां, पूरी संभावना है कि एशिया कप को यूएई में शिफ्ट किया जा सकता है. इस मामले में ACC के अधिकारियों से भी बात की है. इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी.' पिछला एशिया कप भी 2018 में यूएई में ही हुआ था. तब टीम इंडिया चैम्पियन रही थी.
एशिया कप में भाग लेंगी 6 टीमें

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












