
Lakshya Sen Vs Viktor Axelsen, Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन के लिए सेमीफाइनल आसान नहीं... इस दिग्गज खिलाड़ी से होगा मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी
AajTak
बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. 22 साल के लक्ष्य का सेमीफाइनल में मुकाबला गत चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होगा. विक्टर फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं.
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल मैच में चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को 19 -21, 21-15, 21-12 से हराया था. पहली बार कोई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ओलंपिक गेम्स में मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचा है. अब लक्ष्य सेमीफाइनल मैच जीतकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्का करना चाहेंगे.
22 साल के लक्ष्य सेन का सेमीफाइनल में मुकाबला टोक्यो ओलंपिक 2020 के चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होगा. विक्टर फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं और वह दो बार विश्व चैम्पियनशिप जीत चुके हैं. उधर भारत के लक्ष्य सेन की रैंकिंग 22 है. लक्ष्य और एक्सेलसेन का सेमीफाइनल मैच 4 अगस्त (रविवार) को भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाना है. पीवी सिंधु के साथ ही सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी के हारने के बाद अब पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन में सारी उम्मीदें लक्ष्य पर टिकी हैं.
ऐसा हो दोनों खिलाड़ियों का h2h रिकॉर्ड
वैसे लक्ष्य सेन के लिए सेमीफाइनल मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है. एक्सेलसेन और लक्ष्य के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से सात में डेनमार्क के शटलर ने बाजी मारी. लक्ष्य केवल एक मौके पर ही एक्सेलसेन को हरा सके. एक्सेलसेन के खिलाफ लक्ष्य को एकमात्र जीत साल 2022 में जर्मन ओपन में मिली थी, जिसमें उन्होंने तीसरा गेम 22-20 से जीतकर मैच अपने नाम किया था. यह दो साल पहले की बात है, लेकिन इससे लक्ष्य को यह भरोसा मिल सकता है कि एक्सेलसेन उनके लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं हैं.
देखा जाए तो लक्ष्य सेन और विक्टर एक्सेलसेन के बीच पिछला मुकाबला इस साल की शुरुआत में सिंगापुर ओपन में हुआ. उस टूर्नामेंट के राउंड-32 में दोनों की मुलाकात हुई थी. तब तीन गेम तक चले मैच में एक्सेलसेन ने 21-13, 16-21, 21-13 से जीत हासिल की थी. लक्ष्य के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि इस साल एक्सेलसेन उतने लय में नहीं दिखे हैं. वह कुछ प्रमुख टूर्नामेंट्स में जल्दी ही बाहर हो गए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









