
Lakshmi Jayanti 2026: लक्ष्मी जयंती मार्च 2026 में कब है, क्या चंद्र ग्रहण का पड़ेगा असर?
ABP News
Lakshmi Jayanti 2026 Date: लक्ष्मी जयंती फाल्गुन पूर्णिमा को मनाई जाती है. लेकिन इस साल 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण रहेगा. आइए जानते हैं इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा कब और कैसे करें.
Lakshmi Jayanti 2026 Date: धन-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के जन्म दिवस के रूप में लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है'. वैदिक पंचांग और धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी जयंती मनाने का महत्व है. मान्यता है कि इसी दिन क्षीर सागर के विशाल मंथन के समय मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं. विशेषकर दक्षिण भारत के राज्यों में लक्ष्मी जयंती का पर्व मनाया जाता है.
लक्ष्मी जयंती 3 मार्च 2026 को
लक्ष्मी जयंती इस वर्ष 3 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि 2 मार्च शाम 5:55 से शुरू हो जाएगी और 3 मार्च शाम 05:07 तक रहेगी. उदया तिथि के मुताबिक 3 मार्च को ही लक्ष्मी जयंती है. इस दिन लोग लक्ष्मी होम (हवन) का आयोजन करते हैं, विधि विधान से पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं. लेकिन इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) भी लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, जिसमें पूजा पाठ समेत सभी धार्मिक अनुष्ठान वर्जित माने जाते हैं. ऐसे में लक्ष्मी जयंती की पूजा पर भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा. अब भक्तों के बीच यह समस्या है की लक्ष्मी जयंती की पूजा कब और कैसे करें?
लक्ष्मी जयंती की पूजा पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव













