
Lakhimpur Kheri Violence: आशीष मिश्रा ने एक दिन पहले ही किया सरेंडर, कोर्ट ने दिखाया जेल का रास्ता
AajTak
आशीष मिश्रा के सरेंडर करने की समय सीमा कल समाप्त हो रही थी. मगर एक दिन पहले ही आशीष मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. लखीमपुर कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है. पता नहीं क्या हुआ होगा, मगर सरेंडर करने की मियाद के चौबीस घंटे से ज्यादा वक्त होने के बावजूद, रविवार यानि छुट्टी वाले दिन, 39 डिग्री तापमान में, चटखती दोपहरी में लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वैसे तो सरेंडर के अलावा आशीष मिश्रा के पास कोई विकल्प भी नहीं था, मगर इतना जरूर था कि वो एक दिन और जेल की सलाखों की बजाय आजादी से अपने घर में रह सकता था, पता नहीं क्या हुआ होगा, मगर उसने सरेंडर कर दिया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











