
Lakhimpur Incident: अखिलेश यादव पर पुलिस का पहरा, घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात
AajTak
लखीमपुर में हुए हिंसा को लेकर सियासी शोले भड़कता हुआ नजर आ रहा है. लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती है. ये एक तरह से हाउस अरेस्ट की तरह है. बकायदा ट्रक-गाड़ियां लगा दी गई हैं. ताकि इस रास्ते से कोई गाड़ी निकल न सके. सपा के कार्यकर्ता यहां धीरे-धीरे जुटने लगे हैं. हालांकि, कई और नेता जो लखीमपुर के लिए निकले थे उन्हें पुलिस ने रोक लिया है. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











