
Lakhimpur Case: BJP की छीछालेदर, आशीष मिश्रा के मंत्री पिता का इतिहास है वजह!
AajTak
लखीमपुर केस में अब गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के मुख्य आरोपी बेटे आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. लेकिन राजनीतिक गलियारे में चर्चा बेटे से ज्यादा मंत्री पिता की हो रही जो बेटे की गिरफ्तारी के बाद अब भी सत्ता के झऱोखे में मंत्री पद की ताकत के साथ खड़े हैं. लखीमपुर की अदालत में मंत्री जी के बेटे की पुलिस कस्टडी को लेकर होने वाली सुनवाई से पहले अर्धसैनिक बल फ्लैग मार्च करते हैं. बेटा पुलिस कस्टडी में गया, लेकिन मंत्री पिता की कुर्सी का क्या होगा ? क्या गृह राज्य मंत्री को अपने ही गृह जिले में अपने ही घर के चिराग पर लगे आरोपों के कारण कुर्सी गंवानी पड़ेगी ? वजह ये एक तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में लखनऊ से लेकर देश भर में मौन धारण करके विरोध हो रहा है. पीलीभीत से बीजेपी सांसद पहले से मुखर होकर कार्रवाई की मांग करते आ रहे हैं, फिर यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बयान मंत्री और बेटे पर सवाल उठाता हुआ माना जाता है. देखें ये वाडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











