
Lakhimpur कांड के विरोध ने रोकी मुंबई की रफ्तार, दिखा दुर्लभ नजारा
AajTak
लखीमपुर कांड में महाराष्ट्र में लखीमपुर कांड के पीड़ित किसानों के समर्थन में आज शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने बंद बुलाया है. महाराष्ट्र में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में शामिल 3 पार्टियां शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने लखीमपुर खीरी कांड के खिलाफ महाराष्ट्र में आज बंद का आह्वान किया है. किसानों के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए महाराष्ट्र विकास अघाड़ी ने बंद बुलाया है. पुणे की सब्ज़ी मंडी, ठाणे में भी बंद देखा गया. किसान आंदोलन को लेकर ये घमासान यूपी चुनाव तक बदस्तूर रहेगा. वहीं मुंबई में भी बंद का असर देखा गया था, यहां दुर्लभ नजारा रहा. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









