
LAC पर भारत की पकड़ हुई और मजबूत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 75 परियोजनाओं का उद्घाटन किया
AajTak
भारत एलएसी पर निर्माण कार्य कर लगातार अपनी पकड़ को मजबूत करता जा रहा है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लद्दाख में दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी मार्ग (डीएस-डीबीओ) पर आयोजित समारोह में 75 ऐसी परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिससे भारतीय सेना सीमा पर और सशक्त हो गई है. इन परियोजनाओं में कई पुल, सड़कें, हेलीपैड भी हैं.
केंद्र सरकार ने चीन बॉर्डर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए हेली पैड, रोड़, ब्रिज जैसे कई अहम ढांचों का निर्माण किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लद्दाख में दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी मार्ग (डीएस-डीबीओ) पर आयोजित एक समारोह में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन किया.
मालूम हो कि दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी मार्ग (डीएस-डीबीओ) 2020 में भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध की एक बड़ी वजह थी. चीनी सेना ने इस सड़क निर्माण का विरोध किया था, क्योंकि इसके जरिए भारतीय सेना तुरंत बॉर्डर तक पहुंच सकती है.
45 पुल,27 सड़कें, दो हेलीपैड बनाए गए
75 परियोजनाओं में 45 पुल, 27 सड़कें, दो हेलीपैड और एक कार्बन न्यूट्रल हैबिटेट शामिल हैं. इनमें से अधिकांश परियोजनाएं बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देंगी और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दुश्मन को तुरंत जवाब देने के लिए बेहतर पहुंच प्रदान करेंगी.
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये परियोजनाएं छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं. इनमें से जम्मू और कश्मीर में 20, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में 18, उत्तराखंड में 5 और अन्य सीमावर्ती राज्यों सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में 14 परियोजनाएं हैं.
रक्षा मंत्रालय ने कहा, "रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इन परियोजनाओं का निर्माण बीआरओ ने रिकॉर्ड समय में 2,180 करोड़ रुपये की कुल लागत से किया है."

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







