
Kyiv: जब रातों-रात मची अफरा-तफरी...जाम हुए ट्रैफिक सिग्नल, शहर छोड़ने को बेताब हो गए थे लोग
AajTak
रूस के हमले की शुरुआत होते ही कीव में दहशत फैल गई. लोग शहर छोड़कर भागने लगे. वो हर मुमकिन रास्ता जिससे लोग कीव छोड़कर जा सकते थे वहां भीड़ और अफरा-तफरी थी. आज भी कीव से लोगों का जाना जारी है. अच्छी-खासी जिंदगी जीने वाले कीव के लाखों लोग अब शरणार्थी बन चुके हैं. रुसी टैंकों- मिसाइलों ने भी जीते जागते शहर से सांसें छीन लीं. कीव में सायरन गूंज रहे थे. रूस के हवाई हमलों का अलर्ट था और उनसे बचने के लि लोग कीव को छोड़कर भाग निकलना चाहते थे. इस अफरा-तफरी में सड़कों पर लंबा जाम लग गया. ट्रैफिक सिग्नल फेल हो गए. कीव शहर की तमाम गाड़ियां यूक्रेन के सुरक्षित इलाकों के लिए निकल रही थीं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











