
Kuwait to Mumbai: कुवैत से मुंबई पहुंची संदिग्ध नाव, सवारी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
AajTak
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक विदेशी नाव मंगलवार को गेटवे ऑफ इंडिया पर पहुंची थी. जिसकी जांच की गई तो उस पर सवार तीन लोग मिले. जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे तीनों तमिलनाडु के रहने वाले हैं.
Kuwait to Mumbai: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब एक विदेशी बोट वहां पहुंची. मुंबई पुलिस ने कुवैत से आई उस नाव को कब्जे में लेकर छानबीन की और भारत में अवैध प्रवेश के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक विदेशी नाव मंगलवार को गेटवे ऑफ इंडिया पर पहुंची थी. जिसे गश्त के दौरान पुलिस ने देखा और उसकी जांच की. प्रथम दृष्टया बोट पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, उस पर सवार तीनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे तीनों तमिलनाडु के रहने वाले हैं.
स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नाव पर सवाल तीनों लोग दो साल पहले काम के सिलसिले में कुवैत गए थे. लेकिन उनके एजेंट और मालिक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था. वही एजेंट जो उन्हें कुवैत ले गया था. इसके बाद वे तीनों जहां काम करते थे. उसी मालिक की नाव चुराकर वहां से भाग निकले.
एक पुलिस अफसर ने आजतक/इंडिया टुडे को बताया कि नाव पर सवार तीनों लोग 12 दिनों से लगातार बिना रुके सफर कर रहे थे. उन्होंने तीन-चार दिनों से खाना भी नहीं खाया था क्योंकि उनका राशन खत्म हो चुका था. अफसर ने कहा कि उनकी नाव पर या उनके पास अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन नाव को ताज होटल के पास से कब्जे में ले लिया गया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा फिलहाल चोरी की विदेशी नाव गेटवे ऑफ इंडिया पर सुरक्षित खड़ी है. लेकिन अरब सागर के जरिए से भारतीय जल सीमा में इसके आने की छानबीन की जा रही है. उन हालातों को पता लगाया जा रहा है, जिसकी वजह से ये तीनों मुंबई तक पहुंच गए.
उन्होंने आगे बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया पर लंगर डालने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उस विदेशी नाव की जांच की गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां कोलाबा थाना पुलिस ने भारत में अवैध प्रवेश के लिए पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











