
Kuruganti Apsara Murder: अवैध संबंध, मर्डर मिस्ट्री और मेनहोल में बॉडी... भांजी का ही कातिल निकला पुजारी, यूं खुला राज
AajTak
Kuruganti Apsara Murder Case: 36 साल का अयागरी साई कृष्णा हैदराबाद के ही सरूरनगर इलाके में एक मंदिर में पुजारी था. अब चूंकि खुद साई कृष्णा ही वो शख्स है, जिसने अपनी भांजी को गायब होने से पहले आखिरी बार देखा था, तो पुलिस ने सबसे पहले उसी से अप्सरा की गुमशुदगी के मामले में पूछताछ करने का फैसला किया.
Kuruganti Apsara Murder Case: एक पुजारी हैदराबाद के एक पुलिस स्टेशन में पहुंचता है. वो एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत थाने में देता है. पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर लेती है. इसके बाद शुरू होती है उस महिला की तलाश. जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ती है, मामला दर्ज कराने वाला पुजारी ही शक के दायरे में आ जाता है. लेकिन इसके बाद जो खुलासा होता है, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
सोमवार, 5 जून 2023, हैदराबाद
उस दिन एक शख्स राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पहुंचता है. उसके पहनावे से साफ है कि वो किसी मंदिर या मठ का पुजारी है. जिस्म पर सफेद धोती, माथे पर तिलक और हाथ में मोबाइल फोन. ये आदमी पुलिस को अपना नाम अयागरी साई कृष्णा बताता है और कहता है कि उसे अपनी भांजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखानी है. वो बताता है कि उसने अपनी भांजी कुरुगांती अप्सरा को दो दिन पहले यानी 3 जून की रात को शम्साबाद इलाके में ड्रॉप किया था, क्योंकि उसे वहां से अपने दोस्तों के पास भद्राचलम जाना था. लेकिन इसके बाद ना तो वो भद्राचलम पहुंची और ना ही अपने घर हैदराबाद वापस लौटी. ऊपर से अब उसका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ हो चुका है. ऐसे में वो अपनी भांजी के गायब होने की रिपोर्ट लिखवाना चाहता है, ताकि उसे ढूंढा जा सके.
पुजारी से ही पूछताछ
36 साल का अयागरी साई कृष्णा हैदराबाद के ही सरूरनगर इलाके में पुजारी है. अब चूंकि खुद साई कृष्णा ही वो शख्स है, जिसने अपनी भांजी को गायब होने से पहले आखिरी बार देखा था, पुलिस सबसे पहले साई कृष्णा से ही अप्सरा की गुमशुदगी के मामले की जांच करने का फैसला करती है और उससे पूछताछ शुरू की जाती है.
शम्साबाद से गायब हुई थी अप्सरा

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







